फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Minor imprisonment for four years

नाबालिग से छेड़छाड़ में चार साल की कैद

Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Minor imprisonment for four years
कोर्ट - फोटो : Pintrest

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में अभियुक्त को चार साल की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई। जमानत पर चल रहे अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 26 जून 2013 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मवेशी चराने खेत गई थी। गांव के शिवनरेश उर्फ मुखिया पुत्र सहादेव ने सूना मौका पाकर पुत्री से छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर उसने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिए। अभियोजन पक्ष ने पांच गवाह पेश किए। बुधवार को एडीजे (चतुर्थ) अरुण कुमार मल्ल ने आरोपी को छेड़छाड़ के आरोप में चार साल की कैद व एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। पास्को एक्ट में चार साल की कैद व एक हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना अदा न करने पर पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed