{"_id":"b92d03994f6743c46e1890a3b23017cc","slug":"minister-on-the-ground-officer-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जमीन पर, अफसर कुर्सी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जमीन पर, अफसर कुर्सी पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की इफ्तार पार्टी में एक अजीब दृश्य नजर आया। प्रदेश सरकार के मंत्री कमाल अख्तर ने जहां अन्य लोगों के साथ जमीन पर बैठकर इफ्तार किया वहीं डीएम, एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी आदि अफसर मेज-कुर्सी पर मेहमान बने।
विज्ञापन
अफसरों और कुछ खास लोगों के लिए सपा नेताओं ने अलग हटकर मेज-कुर्सियां सजाईं थीं। सपा नेताओं ने अफसरों को जहां बैठाया वहीं बैठ गए। सपा नेताओं ने प्रोटोकाल का ख्याल नहीं रखा। अफसर भी बेखबर रहे।
विज्ञापन
‘मंत्री धरती पर और अफसर कुर्सी पर’ की चर्चा चलती रही। पूर्व में हुई इफ्तार पार्टियों में यही होता रहा है कि अधिकारी हों या मंत्री, सभी एक साथ इफ्तार में बैठते थे।
विज्ञापन