{"_id":"5db3308f8ebc3e01506f066d","slug":"minister-of-state-inaugurated-sumangala-scheme-banda-news-knp5220453159","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया सुमंगला योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया सुमंगला योजना का शुभारंभ
विज्ञापन
छात्रा को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना का प्रमाणपत्र सौंपते प्रभारी मंत्री। साथ में राज्य महिला आ?
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कन्या को बोझ समझने वाली धारणा को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना लागू की है। इसके लिए 1200 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री और बांदा जनपद प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में योजना के शुभारंभ पर कही। कई बालिकाओं को योजना के प्रमाणपत्र सौंपे।
कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र कन्याओं को कई चरणों में 15000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रभारी राज्य मंत्री ने कहा कि समाज में कुछ लोग कन्या को बोझ समझते हैं। यह योजना उनकी धारणा दूर करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ दो बेटियों तक ही दिया जाएगा। मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लागू किए गए कानून पर प्रभावी ढंग से अमल किया जाए। मंत्री ने सुकन्या, ज्योति पटेल, अंशिका, आरती सेन और सौम्या गुप्ता को योजना के प्रमाणपत्र सौंपे।
डीएम हीरालाल ने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए यह शानदार योजना है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर इसका शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने पटाखा-प्लास्टिक मुक्त, जलयुक्त दिवाली मनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को दिया जाना चाहिए। महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से बालिकाओं का ग्राफ गिर रहा है।
विज्ञापन
अब इस योजना से इसमें कमी आएगी। एडीएम न्यायिक संजय कुमार ने बताया कि योजना के तहत 3 लाख से कम आमदनी वाले परिवारों को अधिकतम दो बेटियों तक इस योजना का लाभ दिया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही कन्या सुमंगला योजना लखनऊ में मुख्यमंत्री ने लांच की। इसका सजीव प्रसारण भी यहां देखा गया। कार्यक्रम का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल ने किया।
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सीएमओ डा. संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ आदि उपस्थित रहे।