फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mini bal Naraini champion in sports competition

मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नरैनी चैंपियन

Sat, 20 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 20 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mini bal Naraini champion in sports competition

बांदा। जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में

विज्ञापन
नरैनी ब्लाक चैंपियन और महुआ ब्लाक उप चैंपियन घोषित किए गए। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

पुलिस लाइन में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में खानपुर (महुआ) टीम विजेता और बड़ोखर खुर्द टीम उप विजेता रही। लंबी कूद में जसपुरा व कमासिन के खिलाड़ी पहले व दूसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में विमला (बरुवा कालिंजर) प्रथम, शिवानी (समगरा) द्वितीय, लंबी कूद में रोशनी (नादादेव) प्रथम व विमला (बरुवा कालिंजर) द्वितीय और कबड्डी में नरैनी ब्लाक की टीम विजेता व जसपुरा उप विजेता रही।

जूनियर स्तर (बालक) गोला फेंक में करन सिंह (नंदवारा) प्रथम, राजा बाबू (समगरा) द्वितीय, लंबी कूद में कृष्ण कुमार नरैनी (प्रथम), राजाबाबू (बबेरू) द्वितीय और बालीबाल में बड़ोखर खुर्द टीम विजेता रही।

बालिका वर्ग (गोला फेंक) में शांति देवी (पाली) प्रथम व गायत्री (तिंदवारी) द्वितीय, लंबी कूद में नीरू सिंह (बरुवा कालिंजर) प्रथम, शांति देवी (पाली) द्वितीय और खो-खो प्रतियोगिता में नरैनी विजेता व बिसंडा ब्लाक की टीम उप विजेता रही। वालीबाल में भी नरैनी अव्वल व तिंदवारी उप विजेता घोषित हुई।

समापन पर पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृृत किया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने ट्राफी सौंपी। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी समेत टीचर व अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed