{"_id":"66902f98e7edd42765089f84","slug":"mineral-inspector-accused-of-assault-and-snatching-91-thousand-rupees-banda-news-c-212-1-bnd1004-112990-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खनिज निरीक्षक पर मारपीट और 91 हजार रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खनिज निरीक्षक पर मारपीट और 91 हजार रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन
बांदा। ट्रक चालक व क्लीनर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर खनिज निरीक्षक व उनके चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उनके साथ मारपीट की और 91 हजार रुपये भी छीन लिए।
कानपुर नगर के मुल्लाखेड़ा (नरवल) गांव निवासी अखिलेश गौतम और क्लीनर बहादुरपुर कुटरा (फतेहपुर) निवासी राहुल यादव ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि बुधवार को रात 12 बजे मवई पेट्रोल पंप पर डीजल भरा रहे थे। तभी खनिज निरीक्षक बोलेरो में पहुंचे। बोलेरो चालक बुद्ध विलास यादव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें 91 हजार रुपये भरे थे। मोबाइल छीन कर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। यह मारपीट की घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। खनिज निरीक्षक व उनके चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और लूटे गए रुपये वापस दिलाने की मांग की। उधर, इस संबंध में खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार से बातचीत का प्रयास किया गया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।