फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Millions stolen from bullion and readymade shop

31 बांदा-15

Sat, 01 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen from bullion and readymade shop
खुरहंड। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव चौराहे में चोरों ने सराफा और रेडीमेड दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। व्यापारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि डेढ़ सौ ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण समेत रेडीमेड जैकेट, लहंगे और 20 हजार रुपये चोर ले गए। रात में ही पड़ोसी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र त्रिपाठी ने मुआयना किया। शुक्रवार को सीओ भी मौके पर आए। खुलासे का आश्वासन दिया। व्यापारी ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नरैनी। बिना किसी नोटिस जारी किए अधिवक्ता संघ की सदस्यता समाप्त करने का अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता समाप्त की है। जबकि संघ को नोटिस देकर जवाब लेना चाहिए था।
विज्ञापन

---------
बबेरू। गुपचुप ढंग से 200 बोरी खाद बेचने में सेल्समैन को निलंबित कर दिया गया। बेची गई खाद का पैसा सेल्समैन से वसूला गया है। सहकारी समिति मुरवल सहित बबेरू, करहुली, उप केंद्र बगेहटा का कार्य सचिव रामभवन यादव देख रहे हैं। खाद का वितरण बगेहटा से किया जा रहा है। 21 दिसंबर को आई एक ट्रक खाद (550 बोरी) में सेल्समैन ने 200 बोरी चोरी से किसानों को अधिक दाम पर बेच ली। समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जिला सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी राजेश कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच में सिर्फ 350 बोरी खाद का हिसाब मिला। जला सहकारी अधिकारी ने बताया कि सेल्समैन को निलंबित कर 200 बोरी खाद का पैसा जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed