फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Millionaire MP owes Rs. 20 lakhs

Banda News: करोड़पति सांसद बीस लाख के कर्जदार

Tue, 30 Apr 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Millionaire MP owes Rs. 20 lakhs
बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी आरके सिंह पटेल व उनकी पत्नी शांति की संपत्ति पांच वर्षों में करीब दोगुना हो गई है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने करीब आठ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति दिखाई है, जबकि उनकी पत्नी शांति देवी एक करोड़ की मालकिन हैं। पिछले चुनाव में आरके पटेल साढ़े चार करोड़ के मालिक थे। उनकी पत्नी के पास करीब 76 लाख की संपत्ति है। इस समय आरके पटेल 20 लाख के कर्जदार हैं।
विज्ञापन

शिक्षा में स्नातक भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल कृषक हैं। उनके पास 2014 मॉडल की चार लाख कीमत की एक फारच्यूनर गाड़ी है। 2021 में उन्होंने बैंक से 20 लाख कर्ज लेकर 24 लाख की फारच्यूनर कार खरीदी थी। पत्नी शांति के पास कोई वाहन नहीं है। आरके पटेल के पास 2.59 लाख कीमत के जेवर हैं पत्नी के पास सोने के पौने दो लाख व चांदी के सवा चार लाख के जेवर हैं। वह असलहों के भी शौकीन हैं। उनके पास 270 बोर राइफल है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

इसके अलावा 32 बोर रिवाल्वर, इसकी भी कीमत एक लाख रुपये है। बैंक में उनके पास करीब 30 लाख रुपये की नकदी है। जबकि पत्नी के पास करीब ढाई लाख रुपये बैंक खातों में जमा हैं। उनके पास चित्रकूट में कुबेरगंज व बल्दाऊगंज में मकान हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ है। बल्दाऊगंज में ही उनका दो करोड़ 23 लाख का आवासीय मकान भी है। इस तरह उनके पास सात करोड़ 31 लाख की अचल संपत्ति है। जबकि पत्नी शांति देवी 77 लाख 40 हजार के अचल संपत्ति की स्वामी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका चित्रकूट के बल्दाऊगंज में 50 लाख कीमत का मकान है। पिछले चुनाव (2019 में) में आरके पटेल के पास 37.34 लाख के जेवर, वाहन व नकदी आदि थे। जबकि पत्नी के पास 12 लाख 84 हजार रुपये के जेवर व नकदी थी। वर्ष 2019 के चुनाव में आरके पटेल के दिए गए शपथ पत्र में चार करोड़ 43 लाख की अचल संपत्ति थी। वहीं पत्नी के पास 64 लाख 15 हजार रुपये की अचल संपत्ति थी। आरके पटेल के पास पंजाब नेशनल बैंक से कार के लिए 20 लाख का लोन है।



पटेल को हो चुकी है एक वर्ष की सजा

भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को 2022 में बलबा व अन्य धाराओं में एक वर्ष की सजा व पांच रुपये जुर्माना हो चुका है। इसी मामले में दस्यु ददुआ के भाई वीर सिंह पटेल समेत 150 लोग दोषी पाए गए थे। इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रकूट के यहां धारा 147/32 व 07 लाॅ क्रिमिल एमेंडमेंट एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed