फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Migrant laborer dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से प्रवासी मजदूर की मौत

Mon, 23 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborer dies due to vehicle collision
बांदा। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रविवार की रात बाइक चालक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर बबेरू आया था। पिछले वर्ष शादी हुई थी। एक अन्य घटना में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव निवासी जियालाल का पुत्र त्रिभुवन (40) रविवार की रात बाइक पर बबेरू से वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के पास सामने से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा तड़पता रहा। कुछ राहगीरों ने यूपी-112 को सूचना दी और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बहनोई अशोक ने बताया कि त्रिभुवन की पिछले वर्ष शादी हुई थी। उसके एक छह माह का पुत्र है। घर में एकलौता था। सूरत में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन में घर वापस आ गया था।

एक अन्य घटना में शहर के निम्नीपार निवासी राजा, छोटे और बच्ची एक ही बाइक पर सोमवार को सुबह कालिंजर जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के नजदीक सामने तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि वह रक्षाबंधन मनाने के लिए वह कालिंजर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed