{"_id":"6695626c36e1d5c322051ab8","slug":"middle-aged-man-riding-a-bicycle-died-due-to-collision-with-a-bike-banda-news-c-212-1-bnd1006-113177-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
बांदा। दहिनवारा कार्यक्रम में जा रहे साइकिल सवार अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी राजकुमार (50) वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों में पत्तल उठाकर फेंकने (बारी) का काम करता था। सोमवार की शाम को वह साइकिल में सवार होकर बनई गौतमपुर गांव दहिनवारा कार्यक्रम में जा रहा था। साइकिल सवार अतर्रा रोड में चुहका पुरवा के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। राजकुमार छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल को पीएचसी बिसंडा में दाखिल कराया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मां रानी समेत परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। रानी ने बताया कि राजकुमार चार भाइयों में बड़ा था, उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता की 10 वर्ष पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई थी। राजकुमार अपने भाइयों से अलग मां के साथ रहता था। शादी विवाहों व अन्य कार्यक्रमों में बारी का काम करके वह भरण पोषण करता था।