फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MGNREGA : the wages of 17 million , spent eighty million visits

मनरेगा: 17 करोड़ मजदूरी बाकी, दौरों में आठ करोड़ खर्च

Wed, 13 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 13 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
MGNREGA : the wages of 17 million , spent eighty million visits
सामाजिक कार्य

बांदा। सूखे बुंदेलखंड के पांच जिलों मेें मनरेगा मजदूरों की 17 करोड़ से ज्यादा मजदूरी बकाया है लेकिन मनरेगा संबंधी अफसरों के दौरों में बीते वित्तीय वर्ष में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा फूंक दिए गए। मजदूर आज भी भुगतान के लिए अफसरों की ड्योढ़ी नाप रहे हैं।

विज्ञापन


बांदा में 5 करोड़ 56 लाख 42 हजार, चित्रकूट में 3 करोड़ 7 लाख 15 हजार, हमीरपुर में 3 करोड़ 62 लाख 8 हजार, महोबा में एक करोड़ 44 लाख 21 हजार और जालौन में 4 करोड़ 11 लाख 87 हजार रुपये मजदूरी बकाया है। 17 करोड़ 81 लाख 73 हजार रुपये मजदूरी के लिए यहां के मजदूर अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2015-16 में मनरेगा संबंधी अफसरों के दौरों में बांदा में 2 करोड़ 38 लाख 81 हजार, चित्रकूट मेें एक करोड़ 45 लाख 13 हजार, हमीरपुर मेें एक करोड़ 16 लाख 51 हजार, महोबा में 92 लाख 76 हजार और जालौन मेें 2 करोड़ 8 लाख 58 हजार रुपये का प्रशासनिक खर्च बताया गया है।
विज्ञापन



भ्रमण के दौरान जलपान का प्रावधान
बांदा। मनरेगा के चित्रकूटधाम मंडल उपायुक्त महेंद्र पांडेय ने बताया कि मनरेगा संबंधी निरीक्षण और भ्रमण के दौरान हुए प्रशासनिक खर्च में जलपान (चाय-नाश्ता) के अलावा स्टेशनरी, कंप्यूटर खरीद व मरम्मत, कार्यालय का मेंटीनेंस और मनरेगा से संबंधित कर्मचारियोें, रोजगार सेवक, आपरेटर, तकनीकी सहायक आदि का मानदेय का खर्च भी शामिल है। उपायुक्त ने कहा कि फिजूलखर्ची या गाइड लाइन की अनदेखी करके कोई खर्च नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed