फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MGNREGA: no work, no pay guarantee

मनरेगा : न काम की, न मजदूरी की गारंटी

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
MGNREGA: no work, no pay guarantee
मनरेगा मजदूर - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मनरेगा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार की खिंचाई बेवजह नहीं की। गांवों में रोजगार मुहैया कराने वाली केंद्र की यह महत्वाकांक्षी योजना बुंदेलखंड के लिए बड़े काम की थी, लेकिन सरकारी मशीनरी की निष्क्रियता से योजना का हाल बेहाल है। समय से भुगतान न होने से मजदूर परेशान हैं।

विज्ञापन


बांदा जनपद में सबसे ज्यादा 5,56,42,000 रुपये मजदूरी बाकी है। हालांकि यहां इस वर्ष 56 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च बताए गए हैं। हमीरपुर के मजदूर एक करोड़ 62 लाख आठ हजार के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


महोबा में एक करोड़ 44 लाख 21 हजार मजदूरी अदा नहीं की गई है। यहां 16 करोड़ 77 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। जालौन में मजदूरों का चार करोड़ 11 लाख 87 हजार रुपये बाकी है। यहां 60 करोड़ 65 लाख 67 हजार रुपये मनरेगा में खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
44 मजदूरों की 77 हजार रुपये मजदूरी बाकी
नरैनी। सूखे के चलते फसलें नहीं हुईं। गांव में मजदूरी भी नहीं मिल रही। ऐसे में मनरेगा मजदूरों को पिछली बकाया मजदूरी की सख्त जरूरत है, लेकिन उन्हें अपनी गाढ़ी कमाई नहीं मिल पा रही।

अतर्रा तहसील के तरसूमा गांव में 44 मजदूर एक साल से मजदूरी मांग रहे हैं। उनकी 77 हजार रुपये मजदूरी नहीं मिली। उधर, नरैनी ब्लाक के आठ गांवों में दो सौ से ज्यादा मजदूरों को भी लगभग पांच लाख रुपये मजदूरी बाकी है। मजदूर ग्राम पंचायत और बीडीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।


तरसूमा के मजदूर भारती ने बताया कि उसकी खुद की और गुड़िया, सफेदा और लक्ष्मी प्रसाद की मजदूरी एक साल से बकाया है। प्रत्येक को 1872 रुपये मिलना है। इसी तरह रामसांवरे के 624 रुपये नहीं मिले। सभी मजदूरों ने मनरेगा से खेतों में बंधी बनाई थी। उधर, ग्राम पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों की मजदूरी ऑनलाइन भेज दी है, लेकिन मजदूरों के खाते में अब तक पैसा नहीं पहुंचा। ये भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed