बांदा। जैन समुदाय द्वारा मनाए जा रहे पर्यूषण पर्व के समापन पर गुरुवार को तारण तरण दिगंबर जैन समाज ने जिनवाणी की शोभा यात्रा निकाली। चांदी की पालकी में सुशोभित पवित्र ग्रंथ के साथ गाजे-बाजे के बीच महिलाओं और पुरुषों ने भगवान महावीर के संदेश वाले नारे लगाए। विशेष वस्त्रत्तें में महिलाएं और बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
चौहर, भजन और डांडिया नृत्य हुए। शोभा यात्रा की शुरूआत छोटी बाजार स्थित जैन धर्मशाला महावीर चौक (झंडा चौराहा) से हुई। शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण के बाद वापस यहीं समापन हुआ। संरक्षक महेंद्र जैन सहित प्रकाश जैन, मिश्रीलाल जैन, भूपत जैन, मुकेश जैन, नरेंद्र जैन, सनत जैन, पुष्पेंद्र जैन, सुबोध जैन, दिनेश जैन, अरविंद जैन, राकेश जैन, कुलदीप महलवा, तपिश, संजू, दिलीप जैन, शैली, गोल्डी, नानू, साधना, सीमा, रश्मी, पूनम, पूजा, दिव्या, प्रिया, डॉली आदि शामिल रहे।