फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mercury dropped by 2 degrees, the whole division was in a grip of cold

पारा 2 डिग्री और गिरा, पूरा मंडल हाड़कंपाऊ ठंड की चपेट में

Thu, 19 Dec 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by 2 degrees, the whole division was in a grip of cold
अलाव तापते राहगीर। - फोटो : BANDA
बांदा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से चल रही उत्तर-पश्चिम हवाओं का कहर चित्रकूटधाम मंडल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। न्यूनतम पारे में दो डिग्री और गिरावट आने से शीतलहर जानलेवा बन गई। अगले 24 घंटों में बारिश के भी आसार बताए गए हैं। उधर, ठंड से बांदा जिले में दो और मौतें हो गईं। दर्जनों लोग ठंड से बीमार होकर मंडल के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिनों से गिर रही बर्फ और वहां से आ रही हवाओं ने बीते दो दिनों से पूरे चित्रकूटधाम मंडल में हाड़कंपाऊ ठंड की चपेट में ला दिया है। बुधवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री और घटकर 5 डिग्री पर आ गया। अधिकतम भी 19 से घटकर 18 डिग्री हो गया। दिन में कुछ देर के लिए निकली धूप तापमान बढ़ाने में बेअसर रही। शाम सूरज ढलते ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी गिनेचुने लोग ही नजर आए।
विज्ञापन

उधर, शाम से कोहरे की धुुंध गहरा गई। पूरी रात और सुबह देर तक कोहरे ने सूरज को छिपाए रखा। दिन में ढाई किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलती रही शीतलहर रात में साढ़े 4 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। वातावरण में 60 फीसदी से ज्यादा नमी दर्ज की गई। मौसम जानकारों के मुताबिक गुरुवार (19 दिसंबर) को तापमान में मामूली सुधार के आसार हैं। हालांकि शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीते 24 घंटों में बांदा जनपद में ठंड से दो और मौतें होने के बाद ठंड में मरने वालों की यहां तीन हो गई। पड़ोसी जनपद हमीरपुर के तिंदुही गांव का अजय कुमार (35) पुत्र बद्री कहार बुधवार को दोपहर खेत में था। वहीं उसे ठंड ने जकड़ लिया। घर आते ही वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में बबेरू क्षेत्र के बिनवट गांव में अनुसूचित जाति का दासचंद्र (55) को घर में ठंड ने जकड़ लिया। उसे बबेरू सीएचसी लाया गया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंडल मुख्यालय बांदा के जिला अस्पताल में बुधवार को ठंड से बीमार हुए लगभग एक दर्जन मरीज भर्ती किए गए।

आज से तीन दिन स्कूलों में छुट्टी
बांदा। शीतलहर के चलते जिलाधिकारी हीरा लाल ने बांदा जनपद के सभी परिषदीय और अशासकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्रनाथ द्वारा बुधवार को देर शाम जारी आदेश में जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देकर कहा गया है कि 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। यह पहली कक्षा से 8वीं कक्षा तक के लिए लागू होगा। बीएसए ने बताया कि 23 दिसंबर (सोमवार) से उक्त सभी स्कूल प्रात: 10 से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed