फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Merchant's son held hostage in the forest

व्यापारी के बेटे को जंगल में बंधक बनाया

Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Merchant's son held hostage in the forest
Merchant's son held hostage in the forest - फोटो : BANDA
नरैनी। गल्ला व्यापारी के युवा पुत्र को साधु वेशधारी द्वारा शराब पिलाने के बाद दो लोगों के हवाले कर दिया। उसके हाथ-पैर बांधकर जंगल ले गए। तड़के जंगल में उसे छोड़कर भाग गए। युवक पैदल चलकर घर आ गया।
विज्ञापन

कालिंजर कस्बा निवासी आढ़ती राजकुमार साहू का बेटा सचिन साहू शुक्रवार की देर रात लापता हो गया। परिजनों ने तमाम तलाश की, पर कुछ सुराग नहीं लगा। फोन स्विच बंद मिला। रातभर तलाश के बाद शनिवार को सुबह राजकुमार ने बेटे के लापता होने की सूचना थाने में दी। पुलिस भी सुराग में जुट गई। उधर, कुछ घंटों बाद शनिवार को सुबह करीब 10 बजे सचिन घर वापस आ गया।
विज्ञापन

चाचा राहुल साहू ने सचिन के हवाले से बताया कि तड़के पिता राजकुमार के फोन पर आई कॉल में यह कहा गया कि उसका बेटा हमारे पास है। इसके बाद फोन काट दिया गया। बताया कि घर आने-जाने वाले एक साधु ने सचिन को शराब पीने के लिए एक हजार रुपये दिए। शराब पिलाने के बाद बाबा दो अन्य युवकों के साथ उसे एमपी के नरदहा जंगल ले गया। सचिन द्वारा जाने से मना किए जाने पर उसके दोनों हाथ बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन को दोनों युवकों के हवाले कर साधु वापस लौट गया। युवक रातभर सचिन को बांधकर जंगल में बंधक बनाए रहे। तड़के छोड़ा। उधर, थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि सचिन शराब पीने का आदी है। शराब पीकर किसी दोस्त के यहां पड़ा रहा। सुबह नशा कम हुआ तो घर लौट आया। अपहरण जैसी कोई घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed