{"_id":"64f8d1dffa4a77f07503a324","slug":"mental-patient-died-after-two-months-of-treatment-banda-news-c-212-1-bnd1001-2258-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो माह इलाज के बाद मानसिक रोगी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो माह इलाज के बाद मानसिक रोगी की मौत
Thu, 07 Sep 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बांदा। दो महीने इलाज चलने के बाद मानसिक रोगी व्यक्ति की मंगलवार की देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओर से भेजी गई सूचना पर कालू कुआं चौकी इंचार्ज ने मोर्चरी पहुंचकर उसका पंचनामा भरा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं मंडी समिति के पास तीन जुलाई को कलुवा (40) मंडी समिति के पास अचेत अवस्था में पड़ा पाया गया था। उसे वहां के दुकानदार सोनू ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मंगलवार की शाम मौत हो गई।
जिला अस्पताल से पहुंची सूचना पर कालू कुआं चौकी इंचार्ज आरएस सरोज ने मोर्चरी पहुंचकर शव का पंचनामा कराया। शव को 72 घंटे के लिए रखाया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुकानदार सोनू ने बताया कि कलुवा मंडी समिति के आसपास घूमता रहता था। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। दुकानदार अगर कुछ खाने को दे देते थे तो वह खा लेता था।