फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Melting tightened its grip after strong sunlight

Banda News: तेज धूप के बाद गलन ने कसा शिकंजा

Fri, 12 Jan 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Melting tightened its grip after strong sunlight
बांदा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद गुरुवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दोपहर होते-होते घरों की छतों और चौराहों व चाय-पान की दुकानों पर धूप सेंकने वालों की भीड़ लगी रही। हालांकि शाम होते ही गलन ने एक फिर लोगों को जकड़ लिया।
विज्ञापन

करीब 15 दिनों के बाद गुरुवार के दिन मौसम कुछ सामान्य रहा। पूरे दिन तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक निजात मिली। बाजारों में भी भीड़ नजर आई और पार्क भी बच्चों से गुलजार रहे। सभी ने तेज धूप का आनंद लिया। वहीं, शाम होते ही एक बार फिर से ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकपा दिया। राहगीर अलाव का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में भी शाम सात बजे से सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक दो दिन में फिर से कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed