फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Megha rained simultaneously in all the dams of Mandal

मंडल के सभी बांधों में एक साथ बरसे मेघा

Mon, 02 Aug 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Megha rained simultaneously in all the dams of Mandal
बांदा। मानसूनी मौसम के ठीक डेढ़ माह बाद पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने चित्रकूटधाम के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में चौतरफा पानी से सराबोर कर दिया है। खेत तालाब और बांध सभी लबालब हो गए हैं।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में चित्रकूटधाम मंडल के सभी 13 बांधों में सामान्य से लेकर काफी ज्यादा तक वर्षा रिकार्ड की गई। गंगऊ बांध से फिर 12000 क्यूसेक पानी उफनाकर केन नदी में आ रहा है। गंगऊ बांध के पानी से केन नदी का जलस्तर भी करीब दो मीटर तक बढ़ गया है। चिल्ला घाट में यमुना नदी के पानी में चार मीटर की वृद्धि हुई है। गंगऊ बांध/वियर क्षेत्र में 31 मिलीमीटर, रनगवां व बरियारपुर 30-30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में गंगऊ से छूट/डिस्चार्ज हो रहे पानी में 2650 क्यूसेक का इजाफा हुआ है। रविवार को 9340 क्यूसेक पानी नदी में गिर रहा था। सोमवार को यह बढ़कर 11,990 क्यूसेक हो गया। इसी तरह बरियारपुर में डिस्चार्ज हो रहे पानी में 1370 क्यूसेक की वृद्धि हुई है। यह 5780 से बढ़कर 7150 क्यूसेक हो गया है।
विज्ञापन

मंडल के बांधों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई वर्षा (मिमी में) और जलस्तर (मीटर में)---
बांध वर्षा जलस्तर
गंगऊ (छतरपुर) 31 223.81
रनगवां (छतरपुर) 30 223.48
बरियारपुर (पन्ना) 30 185.47
ओहन (चित्रकूट) 28 162.76
बरुआ (चित्रकूट) 35 140.57
गुंता (चित्रकूट) 12 119.25
रसिन (चित्रकूट) 35 141.05
अर्जुन (महोबा) 50 171.81
चंद्रावल (महोबा) 50 149.35
कबरई (महोबा) 17 149.04
मझगवां (महोबा) 30 219.09
उर्मिल (महोबा) 51 229.80
मौदहा (हमीरपुर) 64 143.10
सबसे ज्यादा मौदहा बांध में बारिश
बांदा। बीते दो माह में मंडल के बांधों में सबसे ज्यादा 406 मिलीमीटर बारिश मौदहा बांध (हमीरपुर) में हुई। दूसरे नंबर पर गंगऊ बांध है, जहां 304 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रसिन बांध में 257, उर्मिल बांध में 246, गुंता बांध में 243, रनगवां बांध में 225, चंद्रावल बांध में 205, अर्जुन बांध में 195, ओहन बांध में 183, कबरई बांध में 142, मझगवां बांध में 133, बरियारपुर बांध में 128, बरुआ बांध में मात्र 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

केन और यमुना में दो से चार मीटर की वृद्धि
बांदा। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से चित्रकूटधाम मंडल की नदियों में जलस्तर बढ़ा है। बांदा में केन नदी लगभग दो मीटर बढ़ गई है। सोमवार को इसका जलस्तर 96.86 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के निशान से यह करीब सात मीटर नीचे है। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन में चार मीटर बढ़ा है। अब यह 90.94 मीटर पर बह रही है। खतरे के निशान से करीब नौ मीटर नीचे है। हमीरपुर में बेेतवा नदी में पांच मीटर का इजाफा हुआ है। यह 94.66 मीटर पर आ गई है। हमीरपुर में ही यमुना नदी भी पांच मीटर बढ़ गई है। तीन दिन पूर्व इसका जलस्तर 90.34 मीटर था। अब 95.36 मीटर हो गया है। (संवाद)
मानसूनी बारिश में बांदा अव्वल
बांदा। मानसून के मेघा सबसे ज्यादा बांदा जिले में मेहरबान हैं। पहली जून से अब तक यहां सर्वाधिक 662 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसी अवधि में चित्रकूट जिले में 343 मिलीमीटर, महोबा में 315 मिलीमीटर और हमीरपुर में 602 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान बांदा में 74 मिलीमीटर, चित्रकूट में 24 मिलीमीटर, महोबा में 95 मिलीमीटर और हमीरपुर में 57.50 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। यह सभी आंकड़े सिंचाई विभाग के हैं। (संवाद)

एमपी की बारिश से उफना रहे बांध
मध्यप्रदेश के इनकैचमेंट क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगऊ बांध का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार को क्रस्टवाल के ऊपर से पानी पास होकर केन नदी में गिर रहा है। रात-दिन जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल खतरे की बात नहीं है।
-वेदप्रकाश गौड़, अवर अभियंता, गंगऊ बांध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed