{"_id":"5c55d601bdec2259b05bb969","slug":"meerut-beat-banda-girls-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ को हरा बांदा की लड़कियां फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ को हरा बांदा की लड़कियां फाइनल में
Sat, 02 Feb 2019 11:10 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में पहुंची बांदा महिला टीम जश्न मनाती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झांसी एनसीआर और रुड़की, महिला में बांदा और हरियाणा की टीमों के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को खेले गए तीन सेमीफाइनल बाद प्रतियोगिता में यह तस्वीर उभरकर आई है।
विज्ञापन
रायफल क्लब ग्राउंड में पहला सेमीफाइनल मैच बांदा और झांसी रेलवे के बीच हुआ। झांसी की ओर से खिलाड़ी सरफराज ने पहला गोल और फिरोज ने दूसरा गोल किया। झांसी टीम पहले हॉफ में 2-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ में बांदा टीम के आफताब ने पेनॉल्टी कॉर्नर से पहला गोल और 52वें मिनट में दीपू के गोल से बांदा टीम बराबरी पर आ गई, लेकिन अंतिम समय पर पेनॉल्टी स्ट्रोक से झांसी रेलवे टीम 5-4 से बांदा को हराकर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
मैच की शुरुआत आलोक सिंह व प्रदीप मिश्रा ने की। पुरुषों का दूसरा सेमीफाइनल रुड़की और इटारसी के बीच खेला गया। पहले हॉफ तक के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अंतिम क्षणों में रुड़की टीम ने पेनॉल्टी स्ट्रोक के जरिये एक गोल कर इटारसी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब फाइनल मुकाबला झांसी रेलवे और रुड़की टीम के बीच खेला जाएगा। प्रतीक शर्मा, विकल्प शर्मा, वत्सल शर्मा, देवांश, वेदांत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन
महिलाओं के दूसरे सेमीफाइनल में बांदा ने मेरठ टीम को हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा। पेनॉल्टी स्ट्रोक से बांदा टीम ने मेरठ को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में बांदा की टीम का मुकाबला हरियाणा से होगा। इस मैच की शुरुआत शेख सादी जमां और श्रीकृष्ण चौरसिया ने परिचय लेकर की। निर्णायकों में शब्बीर शाह, सुनील नाहर, फिरोज, शादाब खां व जावेद अली शामिल रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष वासिफ जमां खां, सचिव जितेंद्र शर्मा सहित नीलू द्विवेदी, खालिद नियाजी, नफीस अली, शब्बीर खां, शाहिद वली खां, जावेद अहमद, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, सैय्यद अहमद मगरबी आदि उपस्थित रहे। रविवार को दोपहर एक बजे फाइनल मैच होंगे।