फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   medical college ke do junior doctoron ka resign

बांदाः मेडिकल कालेज के दो जूनियर रेजीडेंट डाक्टरों का इस्तीफा

Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
medical college ke do junior doctoron  ka resign
बांदा। तीन दिनों में राजकीय मेडिकल कालेज के दो जूनियर रेजीडेंट डाक्टरों ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ड्यूटी के नाम पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

दोनों डाक्टर संविदा पद पर करीब दो वर्षों से यहां तैनात थे। मेडिकल कालेज प्रिंसिपल के मुताबिक उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। प्रिंसिपल के मुताबिक इस्तीफे की वजह पीजी नीट तैयारी है।
विज्ञापन

एल-2 कोविड अस्पताल/राजकीय मेडिकल कालेज में वर्ष 2018 में सर्जरी व मेडिसिन विभाग में जूनियर रेजीडेंट पद पर डा. मनोज कुमार और डा. संदीप पटेल की नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पटेल हाल ही में आईसीयू में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें फिर कोरोना वार्ड में नियुक्त कर दिया गया। इस पर उन्होंने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इसके दूसरे ही दिन रविवार को एक अन्य जूनियर रेजीडेंट डा.मनोज कुमार ने भी त्याग पत्र दे दिया। दोनों डाक्टरों ने अपने त्याग पत्र की वजह ड्यूटी के नाम पर कालेज लिपिकों द्वारा मानसिक उत्पीडन किए जाने के आरोप लगाए हैं।
डा. मनोज का कहना है कि 15 सितंबर को कोविड आईसीयू वार्ड से ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें 14 दिन का रेस्ट दिया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा न करके 18 सितंबर से फिर उनकी आईसीयू में ड्यूटी लगा दी गई। इसी से क्षुब्ध होकर इस्तीफा दिया है। कमोवेश यही बात डा.पटेल ने भी अपने त्यागपत्र में कही है।
उधर, कालेज प्रिंसिपल डा.मुकेश यादव का कहना है कि डाक्टरों की ड्यूटी शासन की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना जांच निगेटिव आने पर ही लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों डाक्टरों की ड्यूटी में भी यही पालन किया गया है। उत्पीडन के आरोप गलत हैं। कहा कि दोनों डाक्टर कोविड वार्डों में ड्यूटी नहीं करना चाहते थे। दोनों को पीजी नीट की तैयारी करना है।
7 नए सीनियर डाक्टर आए
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज को 14 नए सीनियर डाक्टर मिल गए हैं। उनकी नियुक्ति शासन स्तर से हुई है। प्रिंसिपल डा.मुकेश यादव ने बताया कि इनमें सात डाक्टरों ने यहां ज्वाइन कर लिया है।

इनमें सर्जरी विभाग में डा.नितिन चौधरी, डा.अंकुरदत्त त्रिपाठी व डा.नंदन राय, मेडिसिन में डा.माता प्रसाद, निश्चेतना में डा.चित्रकांत काशी, बाल रोग में डा.आकाश खरे और ईएनटी विभाग में डा.नीरज कुमार सैनी शामिल हैं। अधिकांश डाक्टर कानपुर से यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed