फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical college feeder now lights up most of the city

मेडिकल कालेज फीडर से अब अधिकांश शहर में रोशनी

Sun, 14 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Medical college feeder now lights up most of the city
बांदा। पावर कार्पोरेशन अभियंताओं के दावों पर भरोसा किया जाए तो शहर के लाखों उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, फाल्ट और कटौती आदि से अब निजात मिलेगी। साथ ही एक हफ्ते ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिना कटौती के बिजली आपूर्ति किए जाने का भरोसा दिलाया गया है। मेडिकल कालेज फीडर से शहर का अधिकांश इलाका रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (बांदा) केके भारद्वाज ने बताया कि विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी टेलीफोन पर विद्युत आपूर्ति सुधारने को कहा था।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कहा है कि नए उपायों के तहत अब 33 केवी पीली कोठी फीडर को अस्थाई रूप से 33 केवी मेडिकल कालेज फीडर से जोड़ा गया है। अलीगंज, टेलीफोन एक्सचेंज, महेश्वरी देवी और छोटी बाजार इलाकों में अब निर्बाध आपूर्ति होगी। यहां से जुड़े गिरवां और खुरहंड सब स्टेशन अब अलग हो गए हैं। यहां भी आपूर्ति सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि नवाब टैंक फीडर में ओवरलोड कम करने के लिए इस फीडर के चार ट्रांसफार्मर काटकर जल संस्थान पेयजल फीडर से जोड़े जा रहे हैं। अब इस फीडर में भी ट्रिपिंग कम होगी। डीएम कालोनी की केबिल बदली जा रही है।
यहां भी लोड बंट जाने से संकट मोचन फीडर में सुधार आएगा। उधर, 33 केवी भूरागढ़ फीडर में ब्रेकर लगाया जा रहा है। इससे इचौली और मटौंध में होने वाले ब्रेक डाउन से भूरागढ़ सब स्टेशन बाधित नहीं होगा।

मुख्य अभियंता ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रभावित फीडरों को एक हफ्ते के लिए रोस्टिंग फ्री किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर यह तात्कालिक उपाय किए जा रहे हैं। आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता शिकायत- 9415909206 पर या 1912 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed