फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Measles spread in Bhitari village, 18 children il

Banda News: भिटारी गांव में फैला खसरा, 18 बच्चे बीमार

Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Measles spread in Bhitari village, 18 children il
उरई। भिटारी गांव में कई दिनों से खसरा फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी एक सप्ताह बाद लगी है। टीम ने गांव में जाकर बच्चों की जांच की। 18 बच्चों में खसरे के लक्षण मिले हैं। पांच बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम को समीर (7), फातिमा (2), आशिक (8), आरिस (1), सानिया (4), शाहीन (4), अंशिका (8), अंश तिवारी आदि बच्चे खसरा से पीड़ित मिले। महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार और डब्लूएचओ के मॉनीटर रवींद्र कुमार, डीईओ अनुराग सिंह की टीम ने गांव पहुंचकर जांच कराई। टीम ने अंश (4), आदित्य (6), शक्ति (9), करनबाबू (9), आरोही (10) का ब्लड सैंपल लेकर उनकी जांच के लिए संजय गांधी पीजीआई भेजा हैं।
विज्ञापन

महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में सभी बच्चों को विटामिन सी की दवा दी। टीम ने बताया कि सभी बच्चों में लाल चकत्ते उभर रहे थे। जो खसरा के लक्षण है। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि सभी बच्चों को दवा दे दी गई है और उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है। बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जब तक सभी बच्चे ठीक नहीं हो जाते हैं, तब तक टीम मॉनिटरिंग करेगी, साथ ही जो भी नए मामले मिलेंगे, उनकी तत्काल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed