फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MBBS student found hanging, murder charge

Banda News: फंदे से लटका मिला एमबीबीएस का छात्र, हत्या का आरोप

Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
MBBS student found hanging, murder charge
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। तड़के पत्नी ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सहपाठी के सहयोग से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। उधर, छात्र के परिजनों ने पत्नी और सहपाठी छात्र पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी रोहन कुमार (26) शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर में किराए का मकान लेकर पत्नी पीलीभीत के विसलपुर गांव निवासी आकांक्षा (25) के साथ रहता था। वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। बताते हैं कि रोहन ने गुरुवार को तड़के साढ़े तीन बजे कमरे में लगे जंगले से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पत्नी आकांक्षा की नींद खुली तो उसे फंदे से लटका पाया। उसने रोहन के मित्र धर्मेंद्र प्रताप सिंह (एमबीबीएस प्रथम वर्ष) को फोन कर बुलाया और रोहन के परिजनों को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

पत्नी व मित्र रोहन को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखा दिया। देर शाम यहां पहुंचे रोहन के पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि आकांक्षा ने फोन पर सुबह बताया रोहन की डिप्रेशन की वजह से तबीय खराब है, आप लोग आ जाइये। यहां आए तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। आकांक्षा को रोहन की पत्नी मानने से इनकार करते हुए कहा कि रोहन ने कभी आकांक्षा का जिक्र उनसे नहीं किया। कोतवाली में आकांक्षा व रोहन के मित्र धर्मेंद्र प्रताप के खिलाफ रोहन के साथ मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पिता को सौंप दिया है। आरोपों की जांच की जा रही है। बताया गया है कि रोहन और आकांक्षा कोर्ट मैरिज करके साथ में रह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग आया है।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि रोहन कैंपस के बाहर मकान लेकर रहता था। प्रथम वर्ष की गुरुवार से परीक्षाएं शुरू हैं। इसमें छात्र रोहन को बैठना था। पढ़ाई में ठीक था। उसने यह कदम क्यों उठाया, उन्हें जानकारी नहीं है।



अगस्त 2023 में हुआ था एडमिशन, घर का था इकलौता
बांदा। मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी रोहन कुमार ने अगस्त 2023 में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। उसकी गुरुवार से उसकी परीक्षा भी शुरू है। पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि रोहन बुधवार को दोपहर ही मेरठ से बांदा आया था। उन्होंने उसे खर्च के लिए 12 हजार रुपये भी दिए थे। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह कैंपस में न रहकर प्राइवेट में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह दो बहनों में एकलौता भाई था। पिता प्राइवेट में टैक्सी चलाते हैं। दो बहनें भावना व तनु मेरठ से बीएससी फाइनल इयर की छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed