{"_id":"577d4f534f1c1bd7497fa3cd","slug":"maurya-bsp-workers-do-not-even-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौर्या को बसपा कार्यकर्ता जानते तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौर्या को बसपा कार्यकर्ता जानते तक नहीं
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
विधान सभा में नेता विरोधी दल जीसी दिनकर का स्वागत करते रामकिशुन बासू व अन्य बसपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विधान सभा में हाल ही में नियुक्त किए गए नेता विरोधी दल और बसपा नेता गयाचरन दिनकर ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने से बसपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बसपा कार्यकर्ता उन्हें जानते तक नहीं। जो बसपा से बाहर हुए हैं उनकी पहचान मिट गई है। दावा किया कि विधान सभा चुनाव में बसपा पूरे बहुमत से आएगी। ‘बहिन जी’ मुख्यमंत्री होंगी।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या के स्थान पर नेता विरोधी दल नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आए श्री दिनकर का बसपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लालबत्ती वाली सरकारी कार्य के साथ चल रहे वाहनों के काफिलों के हूटर से शहर का सन्नाटा टूटता रहा।
विज्ञापन
बलखंडी नाका में बीके गुप्ता के आवास पर अनौपचारिक बातचीत में श्री दिनकर ने कहा कि बसपा उसूलों के लिए लड़ती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के बसपा से जाने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि उन्हीं लोगों की पहचान खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या को तो बसपा कार्यकर्ता जानता तक नहीं। सभी सीटों पर बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। सपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। अनैतिक और अवैध काम ज्यादा हो रहे हैं। सरकारी मशीनरी को भी सपाइयों ने अपने साथ लगा रखा है।
विज्ञापन
इसके पूर्व श्री दिनकर का कचहरी रेलवे क्रासिंग के पास बसपा नेता रामकिशुन बासू ने अपने मिष्ठान प्रतिष्ठान में स्वागत किया। श्री बासू ने मिठाई बांटी। श्री दिनकर ने अंबेडकर पार्क में अंबेडकर प्रतिमा में माला पहनाई।
नेता विरोधी दल की अगुवानी में बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, लल्लू निषाद, पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, मुमताज अली, रामकिशोर वर्मा, कमलेश सेन, जेपी वर्मा, दिनेश चंद्र शुक्ला (लाला), डीके, जुगुल किशोर, श्यामु गुप्ता आदि शामिल रहे।