{"_id":"65760b19fb771278a40009b4","slug":"mauni-baba-dham-started-getting-decorated-banda-news-c-212-1-bnd1002-5167-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सजने लगा मौनी बाबा धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सजने लगा मौनी बाबा धाम
विज्ञापन
बबेरू । तहसील क्षेत्र के मौनी धाम में 15 से 17 दिसंबर तक चलने वाले मेले व भंडारे की तैयारियां जोरों पर हैं। मौनीधाम समेत प्रांगण को सजाने सवारने का कार्य शुरू है।
स्वामी अवधूत महाराज के भंडारा व मेला की तैयारियों के लिए श्रमदानी व प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। पर्यटन स्थल, रामलीला व नाटक मंचन प्रांगण, मधुबन की सफाई के लिए सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। पर्यटक स्थल में 15 दिसंबर से खेलकूद की प्रतियोगिता होगी। रामलीला व नाटक प्रांगण में देश प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दिन में नाटक व रात में रामलीला का मंचन करेंगे। भंडारा प्रांगण की सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। एक साथ 10 हजार श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर खिलाने का इंतजाम किया जा रहा है। मधुबन में देश देशांतर के आश्रम से आने वाले साधु सन्यासियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही है। पीने के पानी के लिए पोस्ट स्टैंड नल हैंडपंपों की मरम्मत कराया जा रहा है। श्रमदानी सेवकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मौनी धाम में 108 वर्ष सीताराम संकीर्तन दिन रात रामधुन जारी रहती है। जिसमें आसपास के गांव के श्रद्धालु भक्त आते हैं। जिन्हे स्वामी अवधूत महाराज का सानिध्य प्राप्त रहता है। स्वामी के बैराग्य उत्पन्न होने पर से ही संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। तब से अनवरत रामधुन संकीर्तन जारी है।