फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mason's body found near railway track

Banda News: राजमिस्त्री का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला

Fri, 16 May 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mason's body found near railway track
अतर्रा। ससुराल आए राजमिस्त्री नितेश अहिरवार (28) का शव संदिग्ध हालात में रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल फोन से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। ससुरालियों ने बताया कि वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर निकले थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के खजुराहो के पहाड़ी बावन गांव निवासी नीतेश पांच मई को साली सीमा की शादी में शामिल होने पत्नी मीना और दो बच्चों के साथ ससुराल अतर्रा आए थे। अतर्रा निवासी ससुर दीनदयाल वर्मा ने बताया कि शादी होने के बाद नीतेश पत्नी मीना और बच्चों को छोड़कर अपने घर चले गए थे। सोमवार की शाम नीतेश दोबारा ससुराल आए थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। नीतेश दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते थे। ससुरालियों ने पत्नी व बच्चों को भी दिल्ली ले जाने की बात कही तो अगली बार आकर ले जाने के लिए कहा था। उनका शव महोतरा रेलवे क्राॅसिंग के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर का कहना है कि गले में चांदी की जंजीर पड़ी थी, वह भी गायब है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed