{"_id":"684c69c1e221242f8d0e0b49","slug":"mason-dies-in-collision-with-a-truck-four-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-128097-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डग्गी की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डग्गी की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, चार घायल
विज्ञापन
कामतानाथ अनुरागी
- फोटो : परिजन।
अतर्रा (बांदा)। सब्जी खरीदने मजदूरों के साथ जा रहे राजमिस्त्री को गुरुवार की रात करीब नौ बजे बालू भरी डग्गी (मिनी लोडर) ने टक्कर मार दी। भागने के दौरान डग्गी ने पीछे से प्रधान सहित दूसरी बाइक में टक्कर मारकर नो एंट्री में भारी वाहनों की भीड़ में निकल गई। इस हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं।
बिसंडा के अधरौरी गांव निवासी मेड़ेलाल ने बताया कि भतीजा कामतानाथ अनुरागी (40) राजमिस्त्री था। वह अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गड़रा नाला स्थित अरोड़ी माता मंदिर के सुंदरीकरण में काम कर रहा था। उसके साथ महोबा जिले के रेवइ-सुकौरा गांव निवासी अरविंद (36) और चुनबाद (50) मजदूरी कर रहे थे। तीनों गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। बांदा-प्रयागराज हाईवे पर राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बालू भरी डग्गी ने टक्कर मार दी।
भागने के दौरान 400 मीटर आगे निजी काॅलेज के पास रिश्तेदार से मिलने जा रहे प्रधान बरेहंडा वीरेंद्र कुशवाहा (35) व आदित्य (30) की बाइक में भी सामने से टक्कर मारकर डग्गी भाग निकली। पुलिस ने घायलो को सीएचसी पहुंचाया। यहां ड्यूटी में उपस्थित डाॅक्टर अरविंद ने स्वास्थ्य परीक्षण कर राजमिस्त्री कामतानाथ अनुरागी को मृत घोषित कर दिया। घायल अरविंद, चुनबाद व प्रधान वीरेंद्र, आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। कामतानाथ भूमिहीन था। मजदूरी से ही परिवार का भरण पोषण करता रहा है। तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घटना से पत्नी सुशीला समेत परिजन बेहाल है।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह का कहना है कि नो एंट्री के दौरान अन्य भारी वाहनों के साथ डग्गी निकल गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से डग्गी की तलाश की जा रही है।