फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Masked miscreants shot the bank manager

नकाबपोश बदमाशों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली

Fri, 16 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 16 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बैंक जा रहे शाखा प्रबंधक को गोली मार दी। वे मैनेजर का बैग छीन कर भाग निकले। बैग में बैंक की चाबियां, मोबाइल और कागजात थे। शाखा प्रबंधक को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक अधिकारी ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद तुलसी ग्रामीण बैंक के पखरौली शाखा प्रबंधक दिनेश प्रसाद गुप्ता (50) शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे अतर्रा से स्कूटी से बैंक जाने के लिए निकले। स्कूटी बैंक कर्मी अतर्रा निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय चला रहे थे। वे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझिला गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने पीछे आकर बैंक शाखा प्रबंधक दिनेश की पीठ पर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


 गोली लगते ही मैनेजर बेहोश हो गए। दूसरे बदमाश ने प्रबंधक का बैग छीन लिया। इसके बाद वे फरार हो गए। बदमाशों की बाइक में लगी नंबर प्लेट पर नंबर स्पष्ट नहीं थे। शाखा प्रबंधक के सहयोगी कर्मी  जितेंद्र ने पुलिस और अपने बैंक अधिकारियों को सूचना दी। बबेरू कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह यादव पहुंच गए और घायल शाखा प्रबंधक को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। शाखा प्रबंधक को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक के प्रशासनिक मैनेजर ने बबेरू कोतवाली में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अतर्रा के मूल निवासी शाखा प्रबंधक की तीन माह पहले ही यहां नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed