फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mask could not be followed even in mockdrill

Banda News: मॉकड्रिल में भी मास्क का नहीं करा सके पालन

Wed, 12 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mask could not be followed even in mockdrill
बांदा। कोरोना केस लगातार सामने आने के बाद शासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी इससे निपटने की कवायदें शुरू कर दीं। मंगलवार को मॉकड्रिल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को परखा गया। हालांकि इस दौरान कई स्वास्थ कर्मी बिना मास्क के ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में डब्ल्यूएचओ की नोडल अधिकारी डा.मीनाक्षी ने व्यवस्थाएं परखीं। एंबुलेंस से बेड तक मरीज को पहुंचने में लगने वाले समय और ऑक्सीजन व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि मॉकड्रिल के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी बगैर मास्क थे। उन्हें कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य डा.एसके कौशल समेत वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में स्थित 200 बेड के मंडलीय चिकित्सालय में अपर निदेशक डा.वीपी द्विवेदी ने स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। ऑक्सीजन प्लांट चालू करके देखा। वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसलट्रेटर, बेड आदि का निरीक्षण किया। दावा किया कि एंबुलेंस से मरीज के आने पर स्ट्रेचर के जरिए बेड तक पहुंचाने पर करीब 12 से 15 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा एल-1 अस्पताल घोषित बबेरू, नरैनी, अतर्रा व बहेरी सीएचसी में भी कोविड से निपटने की तैयारियां देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 नोडल अधिकारी डा.प्रसून खरे ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमित कोई नया केस नहीं मिला। अब तक जिले में 13 सक्रिय मरीज हैं। एक संक्रमित के ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed