फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Martyrs honored, their families recognized

Banda News: शहीदों को किया नमन, परिजन सम्मानित

Wed, 21 Oct 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 21 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Martyrs honored, their families recognized
फोटो-10-बाघेलाबारी में शहीद स्मार पर सलामी देते एएसपी शिवराज। स्रोत: पुलिस
बांदा। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में परेड आयोजित की गई। इस दौरान वीरगति प्राप्त पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

डीआईजी राजेश एस और एसपी पलाश बंसल सहित अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। मुख्यमंत्री और डीजीपी के संदेश से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया। शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबारी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाघोलन एसटीएफ कांड के शहीद जवानों को भी याद किया गया।
विज्ञापन

22 जुलाई 2007 को बाघोलन तिराहे के पास डकैत ठोकिया के गिरोह के हमले में एसटीएफ के छह जवान और एक मुखबिर मारे गए थे। दस्यु सरगना ददुआ के मारे जाने के अगले दिन हुई इस वारदात ने प्रदेश को झकझोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता, फतेहगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, कुरूहूं के ग्राम प्रधान जयराम त्रिपाठी, बरछा डडिया के प्रधान नरेंद्र पटेल, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, चंद्र किशोर, अजीम खान, सूरजभान, कोदूराम सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की याद में मनाया जाता है। उस हमले में सात जवान घायल भी हुए थे। देशभर में एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कर्तव्य निर्वहन के दौरान 154 पुलिसकर्मी शहीद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed