{"_id":"67ae36ba719e62d5150ead89","slug":"martyr-cos-wife-accuses-brothers-in-law-of-theft-banda-news-c-212-1-sknp1006-122170-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शहीद सीओ की पत्नी ने देवरों पर लगाया चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शहीद सीओ की पत्नी ने देवरों पर लगाया चोरी का आरोप
विज्ञापन
बांदा। बिकरू कांड
में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा मिश्रा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर देवरों पर मकान से कीमती सामान गायब करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास की निवासी आशा मिश्रा ने तहरीर में बताया कि वह बेटी के साथ कानपुर में रहती हैं। 12 फरवरी को मायके में शादी होने के कारण वह बांदा स्थित मकान में गई थी। मकान का ताला टूटा हुआ मिला। कीमती सामान भी गायब था। आशा ने बताया कि देवर राजीव व रामधिदत्त ने ही चोरी की है। यह लोग पूर्व में भी उनके हिस्से वाले घर से एसी चोरी कर चुके हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इधर, रामधिदत्त व राजीव ने बताया कि उनका आवासीय मकान महाराणा प्रताप चौराहे पर है। यह पैतृक है। इसमें सबका हिस्सा है। आशा ज्यादा हिस्से में कब्जा करने में आमादा हैं। इसका मुकदमा भी सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। ज्यादा हिस्सा लेने की गरज से उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जांच कर आशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।