{"_id":"66ad38d4caf7fa986b0470b4","slug":"married-womans-condition-deteriorated-at-in-laws-house-she-died-banda-news-c-212-1-bnd1005-113940-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ससुराल में विवाहिता की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ससुराल में विवाहिता की बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में विवाहिता की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बिनवट गांव निवासी किरन (26) ने बुधवार की रात खीर पूरी बनाई थी। खीर-पूरी खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन गुरुवार की सुबह उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ससुरालियों ने मायके वालों को फाेन से जानकारी दी। मायके पक्ष के लोग गुरुवार की शाम बिनवट गांव पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
चचेरे भाई कौशांबी के हरदुआ गांव निवासी राजू सिंह ने बताया कि ससुराल वाले खीर-पूरी खाने से हालत बिगड़ने की बात कह रहे हैं। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किरन के एक पुत्र और छह माह की एक पुत्री है। पति जीतेंद्र सिंह गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।