{"_id":"69b3051dd48fcb2c5606fba8","slug":"married-womans-body-found-hanging-murder-alleged-banda-news-c-212-1-bnd1018-142620-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
Thu, 12 Mar 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 02 पति नीरज प्रजापति के साथ खड़ी दिवंगत रजनी। फाइल फोटो
पैलानी। क्षेत्र के निवाईच गांव में गुरुवार दोपहर संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
निवाईच गांव निवासी नीरज प्रजापति की 22 वर्षीय पत्नी रजनी का शव गुरुवार करीब 3:30 बजे घर के अंदर खिड़की के पास लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उस समय घर पर कोई नहीं था। खेत से लौटकर आई सास चुनूबादी ने जब बहू को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। घटना के समय घर का दरवाजा खुला हुआ था।
ग्रामीणों की सूचना पर पैलानी थाना प्रभारी राजेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जसपुरा थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी समेत पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतका रजनी के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतका के भाई प्रदीप कुमार और रिश्तेदार हरिशंकर ने आरोप लगाया कि रजनी की हत्या कर साड़ी के फंदे से लटका दिया गया है। उनका कहना है कि रजनी के पीठ, घुटने और गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे घटना संदिग्ध लग रही है। उन्होंने बताया कि रजनी की शादी करीब एक वर्ष पहले ही नीरज प्रजापति से हुई थी।
घटना की सूचना पर जसपुरा के नायब तहसीलदार वेद प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी पैलानी राजेश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होगा और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।