{"_id":"6560f60189fd0809070dbf74","slug":"marriage-registration-done-by-taking-documents-from-student-banda-news-c-212-1-sknp1006-4750-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छात्रा से दस्तावेज लेकर कराया शादी का रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छात्रा से दस्तावेज लेकर कराया शादी का रजिस्ट्रेशन
Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
नरैनी। बीएएमएस छात्रा के दस्तावेज हासिल कर उसके साथ शादी का रजिस्ट्रेशन करा लिया। अब आरोपी उसे बदनाम कर रहा है। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सालय अतर्रा में बीएएमएस की छात्रा ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसका रिश्ते में चचेरा भाई गोविंद कुमार उसे अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ दबाव डालकर व खुदकुशी करने की धमकी देकर उससे शादी करने का दबाव बनाया।
खुदकुशी के डर से उसने सब रजिस्टार अतर्रा के यहां दस्तावेज जमा किए। दस्तावेजों में कमी होने के कारण सब रजिस्ट्रार ने दूसरे दिन आने को कहा। वह उसी दिन घर वापस चली आई। उसके बाद उन्हीं दस्तावेजों के जरिए आरोपी ने शादी का रजिस्ट्रेशन करा लिया। जिसके विरोध में उसने न्यायालय में वाद दायर किया था। इस पर आरोपी ने अपना जवाब नहीं दाखिल किया तो कोर्ट ने उसे 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि आरोपी अपनी फेसबुक आईडी के जरिए अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी करके अपने दोस्तों को टैग करता है। आए दिन घर आकर मोहल्ले में बदनाम करता है। एसपी के आदेश पर गिरवां थाने में आरोपी अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी गोविंद कुमार के खिलाफ साइबर अपराध के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।