फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   marpeet me kai ghayal

बच्चों का झगड़ा बवाल में बदला, तीन पर रिपोर्ट

Wed, 09 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
marpeet me kai ghayal
बच्चों का झगड़ा बवाल में बदला, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन

बांदा। शहर के अलीगंज चौकी से कुछ दूर स्थित रब्बानिया स्कूल के पास बुधवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। एक-दूसरे को मारापीटा। कई घायल हो गए। कई बाइकों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर बड़ी संख्या में लोग अलीगंज पुलिस चौकी के सामने इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी का माहौल रहा। अलीगंज चौकी प्रभारी ओपी द्विवेदी ने देर रात बताया कि बच्चों के झगड़े में अवनी परिधि के कर्मचारी के पुत्र के साथ मारपीट कर दी। उलाहना देने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि अलीगंज निवासी आफताब की तहरीर पर मतीन और उसके दो पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आफताब के घायल पुत्र को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed