फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   March-e-Mohammadi inspection routes, will force

जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्गों का निरीक्षण, लगेगी फोर्स

Sat, 03 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 03 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
March-e-Mohammadi inspection routes, will force

रविवार को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए झंडे और झंडियां आदि लगाकर जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जुलूस मार्गों का पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन


प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जुलूस के लिए फोर्स का भी इंतजाम किया गया है। उधर क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह ने कोतवाली में शहर के सुअर पालकों की मीटिंग की। इसमें लगभग एक सैकड़ा सुअर पालक शामिल हुए।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने उन्हें निर्देश दिया कि शनिवार को शाम तक सुअरों का विचरण बंद कर उन्हेें बाड़े में कैद करें। जुलूस के दौरान सुअर पाया गया तो पालक पर जुर्माना होगा और जानवर जब्त करके ललौली (फतेहपुर) स्थित बाड़े में भेजकर नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि जुलूसे मोहम्मदी में दो पुलिस उपाधीक्षक, दो इंस्पेक्टर, सात थानाध्यक्ष, 12 उप निरीक्षक, 70 कांस्टेबिल, एक प्लाटून पीएसी और टियर गैस स्क्वाइड तैनात रहेगा। यह भी बताया कि मर्दननाका (अवस्थी पुल रोड) पर जल संस्थान द्वारा डाली गई पाइप लाइन से बारिश में हो गए दलदल पर डस्ट डलावई जा रही है।


दूसरी ओर जुलूस के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर रहे झंडे, झंडियां लगाकर जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। कई स्थानों पर झांकियां बनाई जा रही हैं। खुद्दामे मुस्तफा कमेटी (ईदगाह रोड) की झांकी तैयार है। कमेटी अध्यक्ष खालिक हुसैन और संरक्षक इमरान अली ने जुलूस में आतिशबाजी और डीजे का इस्तेमाल न करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed