फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   many feeder breakdown, Water Problem

कई फीडर बंद रहे, जलापूर्ति ठप

Mon, 13 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 13 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
many feeder breakdown,  Water Problem

शनिवार को शाम आई तेज आंधी से ध्वस्त हुई चित्रकूटधाम मंडल की बिजली आपूर्ति मेें रविवार को कुछ सुधार हुआ। हालांकि अभी भी कई फीडर ठप हैं, जिससे शहर के कई इलाकों और तमाम गांवों की बिजली गुल रही।

विज्ञापन


शनिवार की शाम आई तेज आंधी ने पावर कारपोरेशन के लिए काफी मुश्किलें पैदा कीं। पारीछा और फतेहपुर से मिल रही आपूर्ति लाइनों में फाल्ट आ गया। यहां 220 केवी सब स्टेशन में लगे 160 एमवीए ट्रांसफार्मर की सीटी धड़ाम हो गई।
विज्ञापन


इससे देर रात तक शहर अंधेरे में रहा। फिर कुछ फीडर चालू हो गए। जल संस्थान और बांदा शहर के करीब आधा दर्जन मोहल्लों को बिजली देने वाला भूरागढ़ फीडर रविवार को सुबह 8:30 बजे चालू हुआ। आधे घंटे बाद फिर बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के फीडर अभी चालू नहीं हो पाए। कई इलाकों में रविवार को सुबह नलों में पानी नहीं आया। 220 केवी सब स्टेशन एसएसओ अजय गुप्ता ने बताया कि पारीछा और फतेहपुर लाइनें चालू हो गईं हैं। सीटी को भी दुरुस्त कर लिया गया है। कुछ जगह दिक्कत है वहां भी सुधार कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed