{"_id":"604cf94a8ebc3ee646386a0c","slug":"mangal-singh-xi-in-semifinal-thanks-to-shubham-banda-news-knp617436543","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम की बदौलत मंगल सिंह इलेवन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम की बदौलत मंगल सिंह इलेवन सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्लेयर्स च्वाइस क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल में स्व.मंगल सिंह इलेवन ने स्व.दिनेश सिंह इलेवन टीम को 49 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के बल्लेबाज शुभम दुबे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन बनाए।
पंडित जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड पर चल रहे लीग क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्व.मंगल सिंह इलेवन टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाए। बल्लेबाज शुभम के अलावा सुयश सेंगर ने 22, शुभम सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया।
दिनेश सिंह इलेवन के गेंदबाज आर्यन पटेल ने तीन व राज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्व.दिनेश सिंह इलेवन टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 128 रन बना सकी। बल्लेबाज राहुल यादव ने 60 व मनीष ने 16 रन बनाए। मंगल सिंह इलेवन के गेंदबाज अक्षत यादव व वैभव त्रिवेदी ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
डीएवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य डा.आनंद कुमार गुप्ता व टीचर रामदेव आचार्य ने बल्लेबाज शुभम दुबे को मैन ऑफ दि मैच पुरस्कार सौंपा। अंपायर दुर्गेश भदौरिया, रेहान खां, स्कोरर राजेश सिंह, अर्पित कबीर, कमेंट्रेटर शिवा अवस्थी, अबरार फारुकी, अभिषेक तिवारी व शिव बहादुर सिंह रहे। डीआर क्रिकेट एकेडमी चेयरमैन चंद्रमौलि भारद्वाज सहित शिव प्रताप सिंह, राहुल सिंह, समर प्रताप सिंह, मनोज मिश्रा, मोहित सिंह, विनय श्रीवास्तव, सलमान हाशमी आदि उपस्थित रहे।