{"_id":"69d00536cfb1e196070d89af","slug":"man-who-threw-stone-at-vande-bharat-express-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1017-143960-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाला गिरफ्तार
Fri, 03 Apr 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 13 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
बांदा। रेलवे सुरक्षा बल ने वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बांदा-डिंगवाही रेलवे खंड से की गई। आरोपी ने नशे की हालत में ट्रेन पर पत्थर मारने की बात स्वीकार की है।
रेलवे सुरक्षा बल थाने की प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लोहिया पुल के पास रेलवे लाइन किनारे घूम रहा है और पत्थर फेंक रहा है। सूचना के आधार पर टीम किमी नंबर 1320/5-7 पर पहुंची। जहां आरोपी रेलवे ट्रैक किनारे बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय वर्मा (23) निवासी भूरागढ़, थाना मटौंध बताया।
संजय वर्मा ने बताया कि वह नशे का आदी है और कबाड़ बीनता है। उसने स्वीकार किया कि लगभग चार-पांच दिन पहले शाम के समय उसने नशे की हालत में बांदा स्टेशन की ओर से आ रही लाल रंग की नई ट्रेन (वंदे भारत एक्सप्रेस) पर पत्थर मारा था। उसे लगा था कि ट्रेन उस पर चढ़ जाएगी। जिसके गुस्से में उसने यह कृत्य किया। उस पर रेलवे एक्ट की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रील बनाने पर दो नाबालिगों पर कार्रवाई इसके अलावा वंदे भारत के गुजरने के दौरान दो नाबालिग बच्चों को रील बनाते हुए देखा गया। जिन्हें समझाया गया। उनके माता-पिता को सख्त हिदायत दी गई कि बच्चों को किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक पर न आने दें।