फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man is God by good deeds, otherwise devil

अच्छे कर्म से इंसान भगवान, वरना शैतान

Thu, 05 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Man is God by good deeds, otherwise devil
माता सुदीक्षा महाराज। - फोटो : BANDA
बांदा। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा ने कहा है कि जीवन को खुशबूदार फूल की तरह रखना है तो मन में अच्छे भाव लाएं। अच्छे कर्म इंसान को भगवान का दर्जा दिला देते हैं, वरना इंसान शैतान बन जाता है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम जेएन डिग्री कालेज खेल ग्राउंड में आयोजित निरंकारी सत्संग समागम में भारी तादाद में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सद्गुरु सुदीक्षा ने कहा कि परमात्मा से इतनी मजबूती से जुड़ें कि कभी टूट न पाएं। अच्छे भाव का उदाहरण दिया कि चाकू अगर डाक्टर के हाथ में होता है तो परोपकार करता है, जब डाकू के हाथ में होता है तो रक्तपात करता है, जबकि डाक्टर और डाकू दोनों के आकार एक जैसे होते हैं, लेकिन उनकी पहचान उनके कर्मों से होती है। ब्रह्मज्ञानी की पहचान उसका कर्म है। ईश्वर से जुड़कर अपना सदुपयोग करना सीखें। दुरुपयोग करना नहीं।
विज्ञापन

सद्गुरु ने कहा कि जो दूसरों का नुकसान करते हैं दरअसल वह अपना ही नुकसान कर रहे होते हैं। हमें ब्रह्म का ज्ञान लेकर सबके अंदर भगवान देखना चाहिए। ताकि सबका भला करते चले। ईश्वर ने जो दिया है कि उसका धन्यवाद करें। यही जीवन की कामयाबी है। समारोह में बड़ी संख्या में पास-पड़ोस के जिलों और गांवों से श्रद्धालु आए थे। महिलाओं की संख्या भी पुरुषों से कम नहीं थी। पार्किंग से लेकर पंडाल तक हर व्यवस्था निरंकारी सेवा दल और संत निरंकारी मंडल कार्यकर्ता संभाले रहे। प्रकाशन स्टाल, लंगर और प्याऊ भी खोले गए। जोनल इंचार्ज डा.दर्शन सिंह समेत निरंकारी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निरंकारी संत समागम में उपस्थित अनुयायी।

निरंकारी संत समागम में उपस्थित अनुयायी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed