{"_id":"60ec796c8ebc3eec6f32064d","slug":"make-the-new-population-policy-binding-banda-news-knp639811328","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई जनसंख्या नीति बाध्यकारी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई जनसंख्या नीति बाध्यकारी बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार को ऐसा सख्त कानून बनाना चाहिए जिसे देश और प्रदेश में रहने वाले हर नागरिक को मानना बाध्यकारी हो।
सोमवार को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने जगद्गुरु से मुलाकात की। योगी सरकार द्वारा लागू की जा रही नई जनसंख्या नीति का समर्थन किया। महंत गिरि ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट कई प्रमुख समस्याओं को जन्म दे रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाया जाना जरूरी है।
कहा कि जनसंख्या बढ़ने का सीधा प्रभाव अच्छी शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ रहा है। नई जनसंख्या नीति मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा विरोध किए जाने पर महंत गिरि ने रोष जताया है। महंत यहां चल रही बैठक में संघ प्रमुख से मुलाकात करने आए थे।
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष संघ प्रमुख से मिले
चित्रकूट। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से भेंट की। प्रदेश में संतों और महंतों की स्थिति पर चर्चा की गई। अयोध्या मंदिर निर्माण से लेकर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सुंदरीकरण और हिंदुत्व विचारधारा को प्रखर करने पर जोर दिया गया। संघ प्रमुख ने महंत से राजनीतिक दृष्टिकोण से केंद्र व प्रदेश सरकार के बारे में फीड बैक लिया। साधु-संतों का रुख सरकार के प्रति संतोषजनक बताया गया है। (संवाद)
संघ प्रमुख ने पांच औषधीय पौधे रोपे
चित्रकूट। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरोग्यधाम परिसर में सोमवार को 5 औषधीय पौधे रोपकर इनके संरक्षण को कहा। पौधरोपण के बाद वह मंदाकिनी नदी पर पहुंचे और नदी कटान व प्रदूषण पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने श्रमदान किया। श्रमदान में सभी लोगों ने पत्थरों का ढेर लगाया है। (संवाद)
कई प्रांत प्रचारकों ने की रवानगी
चित्रकूट। संघ की चिंतन बैठक में शामिल होने आए कई पदाधिकारियों की रवानगी शुरू हो गई। इनमें से ज्यादातर 6 जुलाई को यहां आ गए थे। उधर, 9 जुलाई से बैठक में शामिल होने आए कई प्रांत प्रचारक व सहप्रांत प्रचारक, क्षेत्रीय प्रचारकों ने भी सोमवार को दूसरे सत्र की बैठक में शामिल होने के बाद अपनी रवानगी की। मंगलवार को सुबह अंतिम सत्र के बाद अन्य सभी की रवानगी होगी। (संवाद)
आतंकियों की गिरफ्तारी से बैठक में बढ़ी सुरक्षा
चित्रकूट। लखनऊ में दो आतंकी पकड़े जाने के बाद आरोग्यधाम में चल रही संघ की चिंतन बैठक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बैठक स्थल की ओर जाने वाले गेट पर कड़ी चौकसी कर दी गई है। यहां सिर्फ चिह्नित लोगों को परिचयपत्र दिखाने पर जांच पड़ताल के बाद एंट्री मिल रही है। मीडिया पर भी रोक है।
आरोग्यधाम परिसर के सभी कॉटेज व मीटिंग हाल में आने जाने वालों की भी जांच सुरक्षाकर्मी कर रहे हैं। संघ प्रमुख की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने सोमवार को दो बार जिलाधिकारी अजय कटेसारिया के साथ बैठक परिसर का जायजा लिया। चित्रकूट के यूपी एमपी बार्डर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। (संवाद)