{"_id":"66a29c7bedd37619c7009054","slug":"make-shikshamitras-permanent-by-including-them-in-the-new-education-policy-banda-news-c-212-1-bnd1004-113593-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नई शिक्षा नीति में शामिल कर शिक्षामित्रों को करें स्थायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नई शिक्षा नीति में शामिल कर शिक्षामित्रों को करें स्थायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने दीर्घकालीन समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
शिक्षामित्रों ने काला दिवस मनाते हुए स्कूलों में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। जिलाध्यक्ष दिनकर अवस्थी ने कहा कि सहायक अध्यापक पद से वापस हुए शिक्षामित्र वर्ष 2017 से अवसाद में हैं। लगभग 11 हजार शिक्षामित्रों ने अवसाद व भुखमरी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। तब से निरंतर 25 जुलाई को काला दिवस मनाया जा रहा है।
विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर पूरे समय कार्य किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र को नई शिक्षा नीति में शामिल करते हुए स्थाई किया जाए। महंगाई को देखते हुए समान कार्य समान वेतन दिया जाए। मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्र को पुनः विद्यालय जाने की अनुमति हो।
विज्ञापन
विवाहित महिला शिक्षामित्र को उनके ससुराल के जनपद में स्थानांतरित किया जाए। शिक्षामित्र को ईपीएफ योजना में शामिल कर आयुष्मान योजना में समाहित कर मेडिकल सुविधा दी जाए। इस दौरान जितेंद्र अग्रहरि, राधेश्याम यादव, राजीव तिवारी, सुरेश, सुनील पहलवान, विष्णुकांत त्रिवेदी, धनंजय सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, योगेश्वर गर्ग, अनुराग वाजपेयी, श्याम बाबू, लक्ष्मी, सुनीता, सरिता, संगीता, सुरेखा, पूर्णिमा सोनी ,सुमन, शकुंतला रानी, विनीता आदि शिक्षामित्र शामिल रहे।