{"_id":"619bdc2ba03972199937fb7b","slug":"major-shaitan-singh-team-won-by-just-two-runs-in-a-thrilling-match-banda-news-knp665493495","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में मात्र दो रनों से जीती मेजर शैतान सिंह टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में मात्र दो रनों से जीती मेजर शैतान सिंह टीम
विज्ञापन
Major Shaitan Singh team won by just two runs in a thrilling match
- फोटो : BANDA
बांदा। परमवीर सुपर लीग क्रिकेट (सीजन-3) में सोमवार को 9वें दिन भी मैच का सिलसिला जारी रहा। पूर्व निर्धारित दो मैच खेले गए। मेजर होशियार सिंह हीरोज और मेजर शैतान सिंह शूटर टीमों ने अपने मैच जीत लिए। दोनों टीमों के क्रिकेटर क्रमश: अक्षत नामदेव और राहुल को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया।
जीआईसी ग्राउंड में चल रहे मैच में सुबह पहले मैच में मेजर होशियार सिंह हीरोज और मेजर सोमनाथ शर्मा ब्लास्टर्स की टीमों में मुकाबला हुआ। मेजर होशियार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 138 रनों का स्कोर खड़ा किया। अक्षत नामदेव ने सर्वाधिक 72 और सन्नी पंसारे ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया।
मेजर सोमनाथ के गेंदबाज तन्नू नंदा ने 2 और ओम यादव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य हासिल करने पिच पर आई मेजर सोमनाथ शर्मा ब्लास्टर्स की टीम 17.5 ओवर में 94 रन बनाकर आल आउट हो गई। शांतनु चौहान ने सबसे ज्यादा 22 और तन्नू नंदा ने 13 रन बनाए। मेजर होशियार सिंह के गेंदबाज हिमांशु गुप्ता और अक्षत नामदेव ने 2-2 विकेट लिए। मेजर होशियार सिंह टीम 44 रन से विजयी रही। मैन ऑफ दि मैच अक्षत नामदेव को दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह यादव और मेजर शैतान सिंह शूटर टीमों के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजर शैतान सिंह शूटर की टीम ने निर्धारित 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। सर्वाधिक 55 रन राहुल के रहे। शिवम साहू ने नाबाद 25 रन बनाए। ब्रिगेडियर योगेंद्र टीम के बालर सादिक अली ने 2 और प्रभाकर यादव ने एक विकेट गिराया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिगेडियर योगेंद्र यादव टीम रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट गंवाकर 149 रन ही बना पाई। मात्र दो रनों से पराजय का मुंह देखना पड़ा। सबसे ज्यादा 25 रन मनोज मिश्रा ने और 22 रन अजय शर्मा ने बनाए। मेजर शैतान टीम के बालर श्रेयांश कुशवाहा व धनंजय करवरिया ने 1-1 विकेट लिए। दूसरे मैच के मैन ऑफ दि मैच राहुल घोषित हुए।