फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Major Hoshiyar and Major Dhan Singh will be in the final

मेजर होशियार और मेजर धन सिंह में होगा फाइनल

Sun, 28 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Major Hoshiyar and Major Dhan Singh will be in the final
Major Hoshiyar and Major Dhan Singh will be in the final - फोटो : BANDA
बांदा। परमवीर सुपर लीग क्रिकेट (सीजन-3) में सेमीफाइनल मैच शुरू हो गए हैं। शनिवार को पहला सेमीफाइनल कैप्टन मनोज पांडेय और मेजर होशियार सिंह की टीमों के बीच हुआ। दूसरे मैच में ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह यादव और मेजर धन सिंह थापा की टीमें भिड़ीं। पहला मैच होशियार सिंह और दूसरा मेजर धन सिंह थापा टीम ने जीता।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन मनोज की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 125 रनों का स्कोर बनाया। कुतैबा जमां ने 37 और शुभम गौतम व मोहित सिंह ने 27-27 रन बनाए।
विज्ञापन

होशियार सिंह टीम के रोहित कटियार व वैभव ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य हासिल करने को पिच पर आई मेजर होशियार सिंह की टीम ने 17.5 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 126 रनों के साथ सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। कैप्टन पांडेय टीम के हिम्मत सिंह, नुरुल, नीलू और नारायण ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ दि मैच वैभव यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह की टीम ने 8 विकेट खोकर 125 रन बनाए। विपिन और अजय शर्मा ने 31-31 रनों का योगदान किया। मेजर धन सिंह टीम के बालर सौरभ सिंह ने 3 और अजय यादव ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य हासिल करने को आई मेजर धन सिंह थापा की टीम ने 19 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिव्यांश यादव ने नाबाद 48 और अजय ने 21 रन बनाए। अजय को मैन आफ दि मैच घोषित किया गया।

मैचों के दौरान अजय कुमार, ललित प्रताप, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनिल सिंह, अनिल मिश्रा, अंकित अवस्थी, शिवबहादुर, दीपक मेहरा आदि उपस्थित रहे। अंपायरों में प्रवीण चौहान, शमशुल हसन रिजवी, स्कोरर प्रशांत, वैभव व अमन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed