फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Maiya mori I do not eat butter

मइया मोरी मैं नहीं माखन खायो

Mon, 22 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 22 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maiya mori I do not eat butter

मइया मोरी मैं नहीं माखन खायो, भोर भयो गौवन के पीछे

विज्ञापन
मधुवन मोह पठायो’। वृंदावन रास मंडली के कलाकारों ने काशीराम कालोनी हरदौली में कान्हा की बाल लीलाओं का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

माखन चोरी लीला का मंचन और आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कान्हा भोर में सोए हैं। तभी ब्रज की गोपियां आती हैं। मैया से कहती हैं कि उनके घरों से माखन गायब है।

आप के लल्ला ने चुराकर खाया है। इस पर यशोदा गुस्सा होती हैं और कान खींचकर कान्हा को उखल में बांध देती हैं। शरारती कान्हा उखल घसीटते बाहर निकल जाते हैं।

मथुरा वृंदावन की श्री गोपाल कृष्ण रासलीला मंडली की रासलीला में जीतराम (कृष्ण), अनमोल अवस्थी (राधा), विनोद, भोला, रजोल, मनोज (गोपियां), सियाराम दीक्षित (मीरा), घनश्याम (राणा विक्रम सिंह) और ब्यास की भूमिका में हरगोविंद तथा नाल में सर्वेस और जोकर का किरदार विष्णु कुमार ने निभाया। रासलीला का कार्यक्रम 27 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed