फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Maintain relationships, uncle was also Kansa: Priyanka

रिश्ते निभाएं, मामा तो कंस भी थे: प्रियंका

Thu, 09 Nov 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 09 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Maintain relationships, uncle was also Kansa: Priyanka
खोही (चित्रकूट)। मप्र. के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र मिचकुरिन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। बिना किसी का नाम लिए खुद को फकीर व मामा कहलाने वालों पर तंज कसे। धर्म के नाम पर आमजन को भ्रमित करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम खुद को मामा बताते हैं लेकिन, रिश्ता तो निभाने से बनता है, वरना कंस भी मामा के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी के समर्थन में गुरुवार को जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि एमपी सरकार रिश्वतखोरी से चल रही है। आरोप लगाया कि देश की संपत्ति गिने-चुने लोगों को सौंप दी। जनहित के काम नहीं करेंगे, धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे। जिस मंत्री के पुत्र ने किसानों को कुचला, उसे मंच पर बैठाया गया। ये लोग अडानी-अंबानी का हजार करोड़ का कर्ज वसूलने के लिए नहीं कहते हैं, लेकिन किसानों पर कर्ज चुकाने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन




प्रियंका ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में इतने सालों में एक भी विश्वविद्यालय और उद्योग नहीं खुले। शिवराज सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की लेकिन सिर्फ 22 ही पूरी कीं। कांग्रेस ने ही भूमि पट्टा, रोजगार, राशन व अन्य योजनाओं का लाभ देशवासियों को दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed