{"_id":"5a5a54514f1c1be7408b4aa0","slug":"maiden-s-death-by-fire-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में आग से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में आग से युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आग से जला मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लगने से महिला की जलकर मौत हो गई। मकान व गृहस्थी भी राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में पैस्वनी देवी (40) पत्नी परमलाल सैनी की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लगने से जलकर मौत हो गई। मृतका के देवर लालमन ने बताया कि पैस्वनी देवी कमरे में पुआल के बिस्तर पर सो रही थी। कुछ दूरी पर अलाव जल रहा था। अलाव की चिंगारी पुआल के ढेर में जा घुसी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आ गए और आग से घिरी पैस्वनी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसकी आग से जलकर मौके पर ही मौत हो गई। मकान व गृहस्थी भी जल गई। सूचना पाकर यूपी-100 पहुंच गई।
विज्ञापन
छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के चुरियारी गांव निवासी मृतका के भाई रामसजीवन ने अलाव की चिंगारी से आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना से लगभग पांच घंटा पूर्व उसने पैस्वनी से फोन पर बात हुई थी। ससुर रामसजीवन ने बताया कि मृतका का पति मजदूरी करता है। मृतका अपने पीछे दो पुत्री व दो पुत्र छोड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन