फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mahjitia Dera won the inaugural match by defeating Khairihar

Banda News: खैरीहार को हराकर महजितिया डेरा ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mahjitia Dera won the inaugural match by defeating Khairihar
तिंदवारी। विकासखंड के ग्राम जौहरपुर के हुकुम सिंह डेरा में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने कराई। गांव के रामजानकी मंदिर मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के लिए गांव के युवकों ने श्रमदान करते हुए मैदान का निर्माण किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मैदान पर प्रतियोगिता का पहला मैच महजितिया डेरा व खैरीहार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर महजितिया डेरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12ओवरों में 170 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए खैरीहार की पूरी टीम 85 रनो पर आउट हो गई। महजितिया डेरा के बल्लेबाज शुभम को उनकी दमदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान शिवभवन सिंह, रामखेलावन निषाद, हेमंत सिंह, स्वयंवर सिंह, आयोजन समिति के सोनू सिंह, प्रशांत सिंह, अमित सिंह, बृजमोहन, अनूप, जिमीदार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed