{"_id":"66ec7fad925fc18991031826","slug":"mahavirs-procession-started-with-pomp-and-show-banda-news-c-212-1-sknp1006-115814-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गाजे-बाजे के साथ निकली महावीर की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गाजे-बाजे के साथ निकली महावीर की शोभायात्रा
विज्ञापन
बांदा। पर्यूषण पर्व के बाद जैन समाज ने गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली। रास्ते में भक्तों ने आरती व स्वागत किया। महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया तो युवाओं ने भगवान महावीर स्वामी के संदेश दिए।
छोटी बाजार स्थित जैन चैत्यालय मंदिर में पर्यूषण पर्व के बाद जैन समाज के लोगों ने महावीर स्वामी को रथ में चांदी के विमान में विराजमान कराया। भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक हुआ। विधि-विधान के साथ पूजन किया।
छोटी बाजार जैन मंदिर से भगवान की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। यह बलखंडीनाका होते हुए कटरा जैन मंदिर पहुंची। यहां पर विराजमान सुपार्श्व नाथ भगवान की पूजा व अभिषेक हुआ। उसके बाद शोभायात्रा माहेश्वरी देवी से चौक बाजार व कोतवाली होते हुए वापस छोटी बाजार जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत व पुष्प वर्षा हुई।
विज्ञापन
भक्तों ने जगह-जगह भगवान की आरती हुई। भजन कीर्तन करते हुए महिलाओं ने डांडिया खेला तो नवयुवकों, बच्चों, बुजुर्गों ने महावीर का संदेश दिया। इस मौके पर मनोज जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, शैलेंद्र जैन, आशीष,अमन, कल्लू,अंकित,राजेश, सनत, विनोद जैन, प्रकाश, सचिन, दरसित,संदीप,जितेंद्र,बिल्लू,दिनेश, टिंकल, दिलीप, विपिन, रजनीश, संजू,ऋषि, गप्पे,सीमा, मंजरी,नीता, जूही जैन, पूनम, सेली, ऊषा, नेहा आदि शामिल रहे।