फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Maharishi Mahesh Yogi's birthday celebrated

महर्षि महेश योगी का जन्मदिन पर‘महर्षि ज्ञान युग दिवस’ मनाया

Tue, 13 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 13 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Mahesh Yogi's birthday celebrated

महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ की बांदा यूनिट ने पदारथपुर गांव में मंगलवार को महर्षि महेश योगी का जन्मदिन ‘महर्षि ज्ञान युग दिवस’ के रूप में मनाया। विद्यापीठ प्रभारी राजनारायण निगम ने वैदिक शिक्षा, ध्यान, योग की जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रबंधक अनिल खरे ने बताया कि महेश योगी ने वेद और वैदिक के सभी 40 क्षेत्रों को संग्रहीत कर उनकी मूल रूप से पुनर्स्थापना की। जय प्रकाश गर्ग ने विद्यापीठ राष्ट्रीय कार्यालय से मिले ब्रह्मचारी गिरीश का संदेश पढ़कर सुनाया। एसडीएम पैलानी आरके श्रीवास्तव ने वेद के साथ विज्ञान के ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह ने आश्रम के लिए 200 मीटर आरसीसी मार्ग निर्माण कराने की घोषणा की। रोशन सिंह, रामबरन सविता, डब्बू महराज, राजेश श्रीवास्तव, चंद्रपाल, हरवीर, रज्जन तिवारी, मुन्ना सिंह, सतीश तिवारी, अशोक अवस्थी, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिवभवन सिंह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed