फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MA and MCom merit released, admissions from today

Banda News: एमए और एमकॉम मेरिट जारी, आज से दाखिले

Thu, 22 Aug 2024 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
MA and MCom merit released, admissions from today
अतर्रा। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में बुधवार को एमए और एमकॉम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई। गुरुवार से प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवधेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जारी की गई मेरिट सूची विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित फाइनल अंकों के आधार पर तय की गई है। इसमें परास्नातक एमए के हिंदी में अनारक्षित छात्रों के स्नातक में 60.20 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग में 52.74 प्रतिशत सहित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रतिशत को मिलाकर अनारक्षित में 69.23 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग में 60.65 प्रतिशत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इसी प्रकार एमए के राजनीति विज्ञान विषय में अनारक्षित छात्रों के लिए स्नातक में 62.33 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग में 56.81 प्रतिशत, अनुसूचित जाति में 50.20 प्रतिशत तथा फाइनल मार्क्स अनारक्षित में 71.68 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग में 65.33 प्रतिशत, अनुसूचित जाति में 57.73 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। परास्नातक के एम.कॉम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओ को संबंधित विभागाध्यक्ष से संपर्क करके प्रवेश सुनिश्चित कराए जाने को कहा गया है। प्राचार्य ने कहा सभी सीटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed